मृदा दिवस का किया गया आयोजन

Updated at : 05 Dec 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
मृदा दिवस का किया गया आयोजन

मृदा दिवस का किया गया आयोजन कौआकोल. ग्राम निर्माण मंडल कृषि विज्ञान केंद्र सेखोदेवरा में शनिवार को विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया. इस मौके पर समारोह में उपस्थित 250 किसानों के बीच केवीके द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों सहित करीब 350 किसानों ने भाग […]

विज्ञापन

मृदा दिवस का किया गया आयोजन कौआकोल. ग्राम निर्माण मंडल कृषि विज्ञान केंद्र सेखोदेवरा में शनिवार को विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया. इस मौके पर समारोह में उपस्थित 250 किसानों के बीच केवीके द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में प्रखंड के जनप्रतिनिधियों सहित करीब 350 किसानों ने भाग लिया. किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र सेखोदेवरा के कार्यक्रम समन्यवयक एसके मिश्र ने किसानों को मृदा संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण व खेती में जैविक खादों के उपयोग विषय पर विस्तृत जानकारी दी. कृषि वैज्ञानिक अरविंद कुमार राय ने भूमि की उर्वरा शक्ति को बरकरार रखने के लिए रबी फसल की वैज्ञानिक खेती करने पर बल देते हुए इसे किसानों से अनिवार्य रूप से अपनाने को कहा. कार्यक्रम में केवीके के अन्य वैज्ञानिक सैयद आभिद इमाम, निरंजन प्रसाद सिंह, सतेंद्र प्रसाद, धनंजय कुमार, अरविंद कुमार राय, नीलम कुमारी, सुमित कुमार रंजन व अनिल कुमार ने भी किसानों को मृदा स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी. ग्राम निर्माण मंडल संस्था के सुश्री सुचिता तिर्की, डॉ भारत भूषण शर्मा ने किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. मौके पर कौआकोल बीएओ संजय कुमार चौधरी, पहाड़पुर पंचायत के मुखिया महमूद आलम, लालपुर मुखिया अजित कुमार यादव, कृषि समन्वयक कमलाकांत कमल, राजेश कुमार, किसान सलाहकार सुबोध कुमार, कृष्ण नंदन प्रसाद, विपिन कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन