बच्चों से रखें भावनात्मक जुड़ाव : बीइओ

Updated at : 05 Dec 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों से रखें भावनात्मक जुड़ाव : बीइओ

बच्चों से रखें भावनात्मक जुड़ाव : बीइओ पढ़े रोह, बढ़े रोह को गति देने पर प्रधान शिक्षकों ने दिया बल फोटो-9रोह. प्रखंड संसाधन केंद्र रोह में शनिवार को प्रधान शिक्षकों की बैठक आयोजित की गयी. इसमें पढ़े रोह, बढ़े रोह कार्यक्रम को सफल बनाने के लेकर विशेष निर्देश दिया गया. इस मौके पर बीइओ प्रमोद […]

विज्ञापन

बच्चों से रखें भावनात्मक जुड़ाव : बीइओ पढ़े रोह, बढ़े रोह को गति देने पर प्रधान शिक्षकों ने दिया बल फोटो-9रोह. प्रखंड संसाधन केंद्र रोह में शनिवार को प्रधान शिक्षकों की बैठक आयोजित की गयी. इसमें पढ़े रोह, बढ़े रोह कार्यक्रम को सफल बनाने के लेकर विशेष निर्देश दिया गया. इस मौके पर बीइओ प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय में भयात्मक नहीं भावात्मक जुड़ाव बच्चों से होना चाहिए. ऐसा करने से बच्चे विद्यालय आने के प्रति सकारात्मक होंगे. साथ ही कहा कि तीन बजे के पहले बीआरसी आने वाले शिक्षकों का वेतन काट दिया जायेगा. अगर वह बीआरसी किसी काम से आते हैं, तो विद्यालय के सूचना बही में यहां आने की बात का जिक्र होना चाहिए. विद्यालय स्तर पर सात दिसंबर से आयोजित होने वाले तरंग प्रतियोगिता पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसके अलावा बकाया उपयोगिता प्रमाणपत्र को जल्द जमा करने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर बीआरपी राजकपूर वर्मा, हरिश्चंद्र प्रसाद, संयुक्ता के लावा प्रधानाध्यापक गौतम कुमार, पवन कुमार, सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन