सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो जख्मी

सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो जख्मी हिसुआ. हिसुआ-नवादा पथ के उड़सा गांव के समीप शनिवार को ऑटो पलट जाने से एक युवक की मौत हो गयी है. इस घटना में दो लोग जख्मी हो गये हैं. बताया जाता है कि नरहट के पुंथर निवासी पूर्व सरपंच पवन यादव के पुत्र मुकेश यादव की […]
सड़क दुर्घटना में एक की मौत दो जख्मी हिसुआ. हिसुआ-नवादा पथ के उड़सा गांव के समीप शनिवार को ऑटो पलट जाने से एक युवक की मौत हो गयी है. इस घटना में दो लोग जख्मी हो गये हैं. बताया जाता है कि नरहट के पुंथर निवासी पूर्व सरपंच पवन यादव के पुत्र मुकेश यादव की मौत इस घटना में हुई है. हिसुआ के केशोपुर गांव निवासी अरविंद कुमार सहित एक और व्यक्ति जख्मी हुए है़ सूचना के बाद जख्मी को हिसुआ पीएचसी पहुंचाया गया, जहां से मुकेश कुमार को सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है. इलाज के क्रम में इसकी मौत है गयी है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नवादा कि ओर से ऑटो तेज गति से आ रहा था़ उड़सा गांव के समीप धान का बोझा लिए एक व्यक्ति के सड़क पर आ जाने पर उसे बचाने के क्रम में ऑटो असंतुलित होकर पलटा गया.ऑटो को उठाकर थाना लाया गया है़ इधर, घटना के बाद मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. मौत की जानकारी मिलने पर इनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मृतक के पिता पवन यादव ने बताया कि उनका पुत्र नवादा में रह कर पढ़ाई करता था. साप्ताहिक छुट्टी के कारण वह घर जा रहा था. रास्ते में यह दुर्घटना हुई, जिसमें मुकेश की मौत हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




