राष्ट्रीय एकता शिविर के प्रतिनिधियों ने बिहार के संस्कृति को जाना

राष्ट्रीय एकता शिविर के प्रतिनिधियों ने बिहार के संस्कृति को जाना राजगीर, पावापुरी व नालंदा का किया भ्रमण शिविर में सात राज्यों के प्रतिनिधि ले रहे भाग फोटो-5प्रतिनिधि, नवादा (नगर)भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय के सौजन्य से नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन जिला में किया जा रहा है. शिविर […]
राष्ट्रीय एकता शिविर के प्रतिनिधियों ने बिहार के संस्कृति को जाना राजगीर, पावापुरी व नालंदा का किया भ्रमण शिविर में सात राज्यों के प्रतिनिधि ले रहे भाग फोटो-5प्रतिनिधि, नवादा (नगर)भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय के सौजन्य से नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन जिला में किया जा रहा है. शिविर के तीसरे दिन सात राज्यों से आये प्रतिनिधियों ने बिहार के संस्कृति को जानने व समझने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा किया. जिला प्रशासन ने प्रतिनिधियों के लिए वाहन की व्यवस्था की. इसके माध्यम से सभी प्रतिनिधि सुप्रसिद्ध राजगीर मेला, नालंदा विश्वविद्यालय का खंडहर, पावापुरी जल मंदिर जैसे स्थानों को घूमा तथा वहां की पौराणिक महत्व एवं बिहार की संस्कृति को समझने का प्रयास किया. यूपी, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़ व झारखंड आदि से आये प्रियंका कुमारी, सुदर्शना क्षेत्री, संजय भट्टाचार्य, शोभा चौधरी, सोनी पटेल, अनुराग बृजखांडे सहित डेढ़ सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने यहां के संस्कृति व पर्यटन स्थलों को जाना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




