हैलो! मैं मुंद्रिका सिंह यादव का बेटा बोल रहा हूं

Updated at : 28 Nov 2015 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
हैलो! मैं मुंद्रिका सिंह यादव का बेटा बोल रहा हूं

हैलो! मैं मुंद्रिका सिंह यादव का बेटा बोल रहा हूं रजौली के धमौल टोला से पकड़ाया एक जालसाज युवक फर्जी कॉल कर लोगों से कर रहा था ठगी दो साल पहले पूर्व राज्य मंत्री व नवादा के वर्तमान विधायक राजबल्लव प्रसाद से भी मांग चुका था रंगदारी फोटो-19प्रतिनिधि, नारदीगंज हैलो, मैं विधायक मुंद्रिका सिह यादव […]

विज्ञापन

हैलो! मैं मुंद्रिका सिंह यादव का बेटा बोल रहा हूं रजौली के धमौल टोला से पकड़ाया एक जालसाज युवक फर्जी कॉल कर लोगों से कर रहा था ठगी दो साल पहले पूर्व राज्य मंत्री व नवादा के वर्तमान विधायक राजबल्लव प्रसाद से भी मांग चुका था रंगदारी फोटो-19प्रतिनिधि, नारदीगंज हैलो, मैं विधायक मुंद्रिका सिह यादव का बेटा, सोनू बोल रहा हूं. यह आवाज एक जालसाज युवक रजौली थाना क्षेत्र के धमौल टोला के टिटहिया टांड़ निवासी शिवन यादव का बेटा मुकेश कुमार उर्फ सोनू की है. उक्त जालसाज युवक अधिकारी व राजनेताओं के अलावा आम लोगों को भी फोन कर अपने जाल में फंसा कर रुपये, गहने आदि लेकर फरार होने में कामयाब रहा है. वह आये दिन किसी न किसी को फर्जी कॉल के जरिये फंसा रहा था. इसी क्रम में वह नारदीगंज के परमा निवासी सह कृषि सलाहकार राजकुमार उर्फ कमलेश कुमार व उसके परिजनों को भी अपने जाल में फंसाकर रुपये, गहने अादि चुराकर फरार हो गया था. इसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को देकर जालसाज को पकड़ने के फिराक में लग गया और शुक्रवार को उक्त जालसाज को परमा गांव से पकड़ कर वह पुलिस के हवाले कर दिया. जालसाज मुकेश कुमार उर्फ सोनू के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया अपराधी को शनिवार को जेल भेज दिया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, परमा निवासी राजकुमार उर्फ कमलेश कुमार ने बताया है कि ओड़ो निवासी चंदन कुमार के साथ एक लड़का की मुलाकात प्रखंड कार्यालय नारदीगंज में हुई. लड़के ने अपना परिचय जहानाबाद के विधायक व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मुंद्रिका सिह यादव के बेटा सोनू के रूप में दी. उसने कहा कि मेरे पापा का दोस्त नवादा में हैं. इसलिए उनसे मिलने उनके घर आया था. आपका व्यवहार भी अच्छा है. मैं आप के घर चलना चाहता हूं. वह मेरे साथ परमा चला आया. दो-तीन दिन वहां रहा. इसी बीच मेरे चाचा शिवपूजन के यहां से दो मोबाइल व रुपये की चोरी हो गयी. उसके बाद वह फरार हो गया. मैंने भी अपने घर की तलाशी ली, तो मेरे घर से भी दो मोबाइल, जेवरात व आठ हजार रुपये गायब थे. इसी बीच ओड़ो निवासी चंदन कुमार से संपर्क किया, तो उसने भी बताया मेरे घर से भी 10 हजार रुपये व एटीम से 15 हजार व नकद 15 हजार रुपये जालजासी कर फरार हो गया है. इसी बीच नारदीगंज में सिरदला थाना के बड़गांव निवासी रामोवतार सिंह का बेटा संतोष कुमार ने बताया कि 15 हजार रुपये व दो मोबाइल लेकर फरार हो गया है. मोबाइल से संपर्क कर उसे बुलाया गया और पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त आरोपित ने विधायक सह पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद को भी 26 नवंबर, 2013 को डीआइजी का बेटा मिथिलेश कुमर उर्फ मुकेश कुमार बनकर 25 लाख रुपये मांगा था. इसका मुफसिल थाना में कांड संख्या 156/13 दर्ज है. उक्त अपराधी पर 31 दिसंबर, 2013 को चार्जशीट हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन