नये गोदामों की व्यवस्था करने में जुटा एसएफसी

Updated at : 26 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
नये गोदामों की व्यवस्था करने में जुटा एसएफसी

नये गोदामों की व्यवस्था करने में जुटा एसएफसी नवादा (नगर). प्रदेश सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य व बोनस की घोषणा के बाद धान खरीद को लेकर विभाग तैयारी में जुट गया है़. संभवत: एक दिसंबर से धान खरीदारी की विधिवत शुरुआत हो जायेगी़ धान की खरीदारी का काम पैक्स क्षेत्रों में बने खरीद केंद्रों […]

विज्ञापन

नये गोदामों की व्यवस्था करने में जुटा एसएफसी नवादा (नगर). प्रदेश सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य व बोनस की घोषणा के बाद धान खरीद को लेकर विभाग तैयारी में जुट गया है़. संभवत: एक दिसंबर से धान खरीदारी की विधिवत शुरुआत हो जायेगी़ धान की खरीदारी का काम पैक्स क्षेत्रों में बने खरीद केंद्रों के अलावा अनुमंडल स्तर पर राज्य खाद्य निगम एसएफसी द्वारा सीधे तौर पर भी किसानों से भी किया जायेगा. गुरुवार को जिला एसएफसी प्रबंधक प्रवीण कुमार दीपक ने रजौली अनुमंडल के विभिन्न पैक्स केंद्रों व अनुमंडल स्तर पर बनाये जाने वाले एसएफसी केंद्र का निरीक्षण किया व धान खरीदारी केंद्रों में खरीदे गये धान को रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में गोदामों की स्थिति का भी जायजा लिया. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 1410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदारी की घोषणा की गयी है़. इसके अलावा तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी किसानों को दिये जाने की संभावना है. धान खरीदारी के लिए जिले में पहले से ही तैयारी चल रही थी. इसे विभाग अंतिम रूप देने में जुट गया है़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन