राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नवादा की छात्रा अव्वल

Updated at : 24 Nov 2015 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नवादा की छात्रा अव्वल

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नवादा की छात्रा अव्वल नयी दिल्ली में होनेवाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेगी भाग फोटो-13नवादा कार्यालयभारत सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में लोक संगीत वर्ग में उत्कृष्ट स्थान पानेवाली छात्राओं को समारोह आयोजित कर प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में मंगलवार को सम्मानित किया गया. विजयी छात्राओं को सम्मानित करते हुए […]

विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नवादा की छात्रा अव्वल नयी दिल्ली में होनेवाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेगी भाग फोटो-13नवादा कार्यालयभारत सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में लोक संगीत वर्ग में उत्कृष्ट स्थान पानेवाली छात्राओं को समारोह आयोजित कर प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में मंगलवार को सम्मानित किया गया. विजयी छात्राओं को सम्मानित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राजेष कुमार ने कहा कि राज्यस्तर पर प्रमंडलों में प्रथम स्थान पाकर छात्राओं ने जिले को गौरवांवित किया है़ यह सफलता एक सामूहिक प्रयास है़ जिसमें प्रषासन की भी भागीदारी रही है़ छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए एसडीओ राजेष कुमार ने कहा कि किसी लक्ष्य को निर्धारित कर पूरे आत्मबल से प्रयास करने पर सफलता निश्चित रूप से मिलती है़ बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ कार्यक्रम के तहत भारत सरकार द्वारा आयोजित 23 नवंबर को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में लोक संगीत कार्यक्रम के तहत जिले के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान पाया है़ स्कूल की छात्रायें काजल झा, पूजा कुमारी, सुरभी राज, मिताली राज, आदिती कुमारी, कविता कुमारी, माही कुमारी, अंजली कुमारी, निषु कुमारी ने लोक संगीत में अपना गायन प्रस्तुत किया था़ बच्चों की टोली का नेतृत्व श्रवण कुमार बरनवाल तथा शिक्षक शिव कुमार प्रसाद ने किया़ चयनित छात्राएं 8-12 दिसंबर तक होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कला उत्सव में अपने हुनर का प्रदर्षन करेंगी़ हिमालय तक धकेले जाते है बेटे, और चढ जाती है बेटियां जैसे प्रोत्साहित करने वाले छंदों के साथ राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक मिथिलेष कुमार सिन्हा ने भी बच्चों की हौसला अफजाई की. समारोह में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, रॉटरी क्लब के अध्यक्ष अनिल कुमार भगत, राजेंद्र प्रसाद साहू, अनिल कुमार सिन्हा, सुरेंद्र प्रसाद, सुदेश कुमार राय सहित शिक्षक व छात्र उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन