किसानों में धान बेचने की बढ़ी बेचैनी

Updated at : 24 Nov 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों में धान बेचने की बढ़ी बेचैनी

किसानों में धान बेचने की बढ़ी बेचैनी धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने से हैं मायूस काशीचक. प्रखंड में अब तक सरकार द्वारा किसानों के धान खरीदने के लिए क्रय केंद्र नहीं खोले गये है़ं जानकारी के अनुसार, सात पंचायत का प्रखंड काशीचक में धान की कटनी लगभग 50 प्रतिशत हो चुकी है. भाजपा किसान […]

विज्ञापन

किसानों में धान बेचने की बढ़ी बेचैनी धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने से हैं मायूस काशीचक. प्रखंड में अब तक सरकार द्वारा किसानों के धान खरीदने के लिए क्रय केंद्र नहीं खोले गये है़ं जानकारी के अनुसार, सात पंचायत का प्रखंड काशीचक में धान की कटनी लगभग 50 प्रतिशत हो चुकी है. भाजपा किसान मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष सरकार द्वारा 25 नवंबर तक हर प्रखंडों के किसानों के धान खरीदने के लिए क्रय केंद्र खोल दिया जाता था़ लेकिन, इस वर्ष अभी तक क्रय केंद्र खोले जाने संबंधी कोई सूचना प्राप्त नहीं होने से किसानों में धान बेचने के प्रति बेचैनी बढ़ गयी है़ धान की कटनी के बाद अब रबी फसल की बुआई एवं शादी-विवाह का लग्न शुरू होते ही पैसे की जरूरत आन पड़ी है़ सरकार द्वारा 1040 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीद करने की घोषणा की जा चुकी है़ खखरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमनीति सिंह ने बताया कि किसानों की सूची जिसमें किसानों के नाम, पता, बुआई की गयी जमीन का रकवा इत्यादि विवरण की सूची की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी विभाग को उपलब्ध करा दी गयी़ विभागीय आदेश प्राप्त होते ही किसानों के धान खरीद की प्रक्रिया पूरी की जायेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन