केएलएस कॉलेज की लाइब्रेरी हुई ऑनलाइन

Updated at : 24 Nov 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
केएलएस कॉलेज की लाइब्रेरी हुई ऑनलाइन

केएलएस काॅलेज की लाइब्रेरी हुई ऑनलाइन ऑनलाइन लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को होगा लाभ डिजिटल इंडिया को साकार करने का हो रहा कार्य फोटो-3नवादा कार्यालयआधुनिक तकनीक का लाभ अब जिला के छात्र-छात्राएं भी उठा रहे है़ं केएलएस कॉलेज की लाइब्रेरी को ऑनलाइन कर दिया गया है. वाइ-फाइ की सुविधा भी कॉलेज में नामांकित विद्यार्थियों दी जायेगी. […]

विज्ञापन

केएलएस काॅलेज की लाइब्रेरी हुई ऑनलाइन ऑनलाइन लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को होगा लाभ डिजिटल इंडिया को साकार करने का हो रहा कार्य फोटो-3नवादा कार्यालयआधुनिक तकनीक का लाभ अब जिला के छात्र-छात्राएं भी उठा रहे है़ं केएलएस कॉलेज की लाइब्रेरी को ऑनलाइन कर दिया गया है. वाइ-फाइ की सुविधा भी कॉलेज में नामांकित विद्यार्थियों दी जायेगी. इसके लिए स्पेशल कोड दिया जायेगा. इसे एक्टीवेट करने के बाद कॉलेज के छात्र-छात्राएं कैंपस में फ्री वाइ-फाइ की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. कॉलेज की लाइब्रेरी को ऑनलाइन कर दिया गया है. कॉलेज के विद्यार्थी कोड के द्वारा मनमर्जी की किताबें अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्ट फोन के जरिये भी पढ़ सकेंगे. कॉलेज में आॅनलाइन लाइब्रेरी हो जाने से सबसे बड़ा लाभ यह है कि विद्यार्थी कॉलेज के साइट पर जाकर आसानी से पता कर सकते हैं कि फिलहाल लाइब्रेरी में कौन सी किताबें उपलब्ध है. उनके लेखक कौन हैं . वह जो किताब चाह रहा है, वह किताब किसके पास है. डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करने में जिला का प्रतिष्ठित केएलएस कॉलेज काम कर रहा है़ दिसंबर से मिलेगी वाइ-फाइ की सुविधा कॉलेज में ऑनलाइन लाइब्रेरी की सुविधा शुरू हो गयी है़ चुनाव के कारण वाइ-फाइ की सुविधा शुरू होने में देरी हुई है़ इस माह के अंत तक या दिसंबर माह के पहले सप्ताह तक वाइ-फाइ की सुविधा भी कैंपस में दी जायेगी. डाॅ मदन प्रसाद, प्राचार्य, केएलएस कॉलेज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन