ईश्वर प्राप्ति के लिए बनावट व सजावट की जरूरत नहीं

Updated at : 22 Nov 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
ईश्वर प्राप्ति के लिए बनावट व सजावट की जरूरत नहीं

ईश्वर प्राप्ति के लिए बनावट व सजावट की जरूरत नहीं बेरौटा मंदिर परिसर में दो दिवसीय सत्संग का आयोजन फोटो-9प्रतिनिधि, नरहटबाबा शांतानंद विचार मंच जोन नवादा के सौजन्य से बेरौटा मंदिर परिसर में दो दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया़ रविवार की सुबह शेखपुरा बाजार में बाबा शांतानंद के शिष्यों द्वारा प्रभातफेरी निकाल कर बाबा […]

विज्ञापन

ईश्वर प्राप्ति के लिए बनावट व सजावट की जरूरत नहीं बेरौटा मंदिर परिसर में दो दिवसीय सत्संग का आयोजन फोटो-9प्रतिनिधि, नरहटबाबा शांतानंद विचार मंच जोन नवादा के सौजन्य से बेरौटा मंदिर परिसर में दो दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया़ रविवार की सुबह शेखपुरा बाजार में बाबा शांतानंद के शिष्यों द्वारा प्रभातफेरी निकाल कर बाबा के संदेशों को लोगों के बीच प्रचार-प्रसार किया गया़ प्रत्येक वर्ष प्रशांत गुरू बाबा के आगमन के अवसर पर उनके शिष्यों द्वारा दो दिवसीय सत्संग का आयोजन किया जाता है. प्रवचन के दौरान शिष्य दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा की हमारे गुरू ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पूजा, ईश्वर प्राप्ति, ज्ञान अर्जन के लिए किसी प्रकार की वनावट सजावट की अवश्यकता नही है़ बाहरी सजावट को छोड़ कर अपने अंदर ईश्वर को ध्यान लगाना है़ उन्होंने कहा की इस मंच का नाम आध्यात्मिक ज्ञान योग मंच है़ साथ ही ज्ञान मार्ग प्रधान है. इस मौके पर भगवान दास, सुनील पाण्डेय, कृष्ण पंडित, डॉ रामचन्द्र प्रसाद, दिलीप कुमार व सीता राम जी समेत दर्जनों की संख्या में शिष्य मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन