अशोक चौधरी को शक्षिा मंत्री बनाये जाने पर खुशी

Updated at : 21 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
अशोक चौधरी को शक्षिा मंत्री बनाये जाने पर खुशी

अशोक चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाये जाने पर खुशी नवादा (नगर). राज्य मंत्रिमंडल में अशोक चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाये जाने पर जिला के बुद्धिजीवियों ने खुशी व्यक्त किया है. रजौली प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के प्रमंडल सचिव अंबिका चौधरी आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा […]

विज्ञापन

अशोक चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाये जाने पर खुशी नवादा (नगर). राज्य मंत्रिमंडल में अशोक चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाये जाने पर जिला के बुद्धिजीवियों ने खुशी व्यक्त किया है. रजौली प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के प्रमंडल सचिव अंबिका चौधरी आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन लाने में श्री चौधरी अहम भूमिका निभायेंगे. शिक्षा क्षेत्र से इनके पिता जी का ही लगाव रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अशोक चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाने के लिए धन्यवाद दिया. इधर, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने अशोक चौधरी को शिक्षा बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है. संघ के सदस्यों ने विश्वास जताया कि इनके शिक्षा मंत्री बनने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार की संभावना बढ़ी है. शिक्षा के क्षेत्र में क्वालिटी एजुकेशन लाने में शिक्षा मंत्री अहम भूमिका निभायेंगे. संघ के प्रधान सचिव बीके सिंह, वरीय उपाध्यक्ष अयोध्या पासवान आदि ने खुशी जताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन