श्रीविधि से लगे धान की उपज अधिक

Updated at : 21 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीविधि से लगे धान की उपज अधिक

श्रीविधि से लगे धान की उपज अधिक अकबरपुर. बुधुआ पंचायत के रामडीहा गांव में श्री विधि से लगे धान की कटनी की गयी. कौशल किशेर कुमार की खेत सहित अन्य किसानों के खेतों में कटनी हुई. मौके पर कृषि समन्यवयक राकेश कुमार व किसान सलाहकार दिनेश कुमार, कृषि समन्वयक कौशलेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे. इधर, […]

विज्ञापन

श्रीविधि से लगे धान की उपज अधिक अकबरपुर. बुधुआ पंचायत के रामडीहा गांव में श्री विधि से लगे धान की कटनी की गयी. कौशल किशेर कुमार की खेत सहित अन्य किसानों के खेतों में कटनी हुई. मौके पर कृषि समन्यवयक राकेश कुमार व किसान सलाहकार दिनेश कुमार, कृषि समन्वयक कौशलेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे. इधर, जीविका समूह द्वारा जीवकोपार्जन स्तर को बढ़ाने के लिए समूह से जुड़े सदस्यों के साथ श्रीविधि से धान की खेती करायी गयी थी. धान के उपज समूह के दीदीयों की उपस्थिति में आकलन किया गया, जिसमें कम पानी व खर्च में अधिक उपज प्राप्त किया गया. पचरूखी के कुसुम देवी के खेत में धान की उपज का आकलन किया गया, जिसमे अप्रत्याशित उत्पादन दर्ज किया गया. इस मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक मृत्युंजय कुमार सिन्हा, जीवकोपार्जन विशेषज्ञ सिद्धार्थ कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक प्रभात कुमार गौतम, शकुंतला देवी, शीला देवी, मनोरमा देवी आदि जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन