विवाहिता की हत्या कर कया शव गायब

विवाहिता की हत्या कर कया शव गायब वारिसलीगंज. साम्बे गांव में विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार नालंदा जिला स्थित गिरियक थाने के ठाकुर बिगहा निवासी कारू चौधरी ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की. शिकायत में बताया गया कि बहन सावित्री देवी की शादी […]
विवाहिता की हत्या कर कया शव गायब वारिसलीगंज. साम्बे गांव में विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार नालंदा जिला स्थित गिरियक थाने के ठाकुर बिगहा निवासी कारू चौधरी ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की. शिकायत में बताया गया कि बहन सावित्री देवी की शादी दो साल पहले साम्बे गांव के प्रदीप चौधरी के हुई थी. कुछ ही दिनों के बाद बहनोई प्रदीप व परिजनों द्वारा जेवरात, पलंग व अन्य सामान की मांग होने लगी. नहीं देने पर बहन को पति, सास, ननद आदि द्वारा बराबर मार-पीट कर प्रताड़ित किया जाता रहा है. अंतत: शुक्रवार की देर शाम बहनोई प्रदीप व परिजनों द्वारा हत्या कर शव गायब किया गया. मृतिका ने भाई ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




