23-30 के बीच होगा खाद्यान्न का वितरण

23-30 के बीच होगा खाद्यान्न का वितरणनवादा कार्यालय. डीएम मनोज कुमार ने अपने एक आदेश के तहत जिले में खाद्यान्न वितरण के कार्य को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए इसे पूर्ण पारदर्शिता व तत्परता के साथ करने का आदेश दिया है. जिले में 23 से लेकर 30 नवंबर तक जन वितरण प्रणाली के दुकानों […]
23-30 के बीच होगा खाद्यान्न का वितरणनवादा कार्यालय. डीएम मनोज कुमार ने अपने एक आदेश के तहत जिले में खाद्यान्न वितरण के कार्य को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए इसे पूर्ण पारदर्शिता व तत्परता के साथ करने का आदेश दिया है. जिले में 23 से लेकर 30 नवंबर तक जन वितरण प्रणाली के दुकानों के माध्यम से चावल व गेहूं का वितरण होेग. जिला प्रशासन द्वारा फरवरी माह में ही खाद्यान्न उठाव व वितरण के लिए फूड कैलेंडर जारी किया जा चुका है. डीएम ने खाद्यान्न वितरण से पहले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निगरानी समिति के सदस्यों के साथ भंडार का सत्यापन करने का निर्देश दिया है. डीएम ने सभी प्रखंडों के वरीय उपसमाहर्ताओं को निर्देश दिया है कि जन वितरण प्रणाली के दुकानों का औचक निरीक्षण करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




