फैंसी मैच में नवादा क्रिकेट अकादमी को हरा कर कोलकाता की टीम विजयी

फैंसी मैच में नवादा क्रिकेट अकादमी को हरा कर कोलकाता की टीम विजयी फोटो- 11नवादा कार्यालय. हरिश्चंद्र स्टेडियम में शुक्रवार को नवादा क्रिकेट अकादमी को हरा कर कोलकाता एफएस-11 की टीम विजयी रही़ टॉस जीत कर कोलकाता ने नवादा की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया़ नवादा क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज सुमन के […]
फैंसी मैच में नवादा क्रिकेट अकादमी को हरा कर कोलकाता की टीम विजयी फोटो- 11नवादा कार्यालय. हरिश्चंद्र स्टेडियम में शुक्रवार को नवादा क्रिकेट अकादमी को हरा कर कोलकाता एफएस-11 की टीम विजयी रही़ टॉस जीत कर कोलकाता ने नवादा की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया़ नवादा क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज सुमन के 44 रन, समीर के 31 रन, राजू के 12 रन के सहयोग से नवादा ने निर्धारित ओवर में 131 रन का स्कोर खड़ा किया़ जवाब में बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 31 ओवर में ही चार विकेट गंवा कर जीत हासिल कर लिया. कोलकाता की ओर से जाकीर ने 46 रन, संजीत ने 28 रन का योगदान दिया़ 46 रन बना कर नाबाद रहने वाले जाकीर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया़ गौरतलब है कि सिरीज के पहले मैच में नवादा ने कोलकाता को पांच विकेट से पराजित किया़ मैच के दौरान दर्शकों की काफी संख्या रही़ खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने के लिए पूर्व स्टेट प्लेयर मनीष आनंद, रणजी कोच सुरेश यादव, श्यामदेव मोदी, शशि सहित अनेक खिलाड़ी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




