दो बाइकों की टक्कर में चार जख्मी

Updated at : 19 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में चार जख्मी

दो बाइकों की टक्कर में चार जख्मी हिसुआ. हिसुआ-नवादा पथ के टीएस कॉलेज के समीप दो बाइकों की टक्कर में चार युवक जख्मी हो गये़ इसमें से दो को नवादा रेफर किया गया है. जख्मी होने वालों में एक युवक छतिहर गांव निवासी नवीन सिंह का बेटा है. बाकी पांचू खनखनापुर निवासी विजय चौधरी का […]

विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में चार जख्मी हिसुआ. हिसुआ-नवादा पथ के टीएस कॉलेज के समीप दो बाइकों की टक्कर में चार युवक जख्मी हो गये़ इसमें से दो को नवादा रेफर किया गया है. जख्मी होने वालों में एक युवक छतिहर गांव निवासी नवीन सिंह का बेटा है. बाकी पांचू खनखनापुर निवासी विजय चौधरी का बेटा पिंटू चौघरी, विजय चौधरी का बेटा भोला चौधरी, ब्रह्मदेव चौधरी का पुत्र रमेश चौधरी है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर से समय युवक बाइक पर सवार होकर नवादा व हिसुआ की ओर से आ रहे थे. कॉलेज के समीप आमने-सामने की टक्कर हुई. हिसुआ पुलिस ने घायलों को पीएचसी हिसुआ पहुंचाया गया और बाइक को जब्त कर लिया है. इन दिनों कॉलेज के समीप लगातार दुर्घटनाएं हो रही है. इसका कारण तेज गति से वाहनों का चलाना माना जा रहा है. बुधवार को भी कॉलेज के समीप साइकिल व ऑटो की टक्कर हुई थी. इस घटना में आठ लोग जख्मी हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन