अमावां छठ घाट पर तैयारी शुरू

अमावां छठ घाट पर तैयारी शुरू फोटो- 5 रजौली. प्रखंड के अमावां गांव में छठ घाट की सफाई शुरू हो गया है. ग्रामीणों ने मिल कर छठ घाट का सफाई किया. ग्रामीण नवलेश सिंह की अध्यक्षता में सफाई किया गया. छठ पूजा समिति अमावां की ओर से छठ पूजा धूमधाम से आयोजित किया गया है. […]
अमावां छठ घाट पर तैयारी शुरू फोटो- 5 रजौली. प्रखंड के अमावां गांव में छठ घाट की सफाई शुरू हो गया है. ग्रामीणों ने मिल कर छठ घाट का सफाई किया. ग्रामीण नवलेश सिंह की अध्यक्षता में सफाई किया गया. छठ पूजा समिति अमावां की ओर से छठ पूजा धूमधाम से आयोजित किया गया है. तालाब का पानी गंदा होने के कारण दो बोरिंग किया गया है़ यहां व्रतियों की सुविधा के लिए पाइप लगा कर 50 से 60 झरने लगाया गया है. सभी छठ व्रती झरने से ही स्नान कर भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित करते हैं. रंगोली बनाकर व दीप जला कर छठ घाट को आकर्षक बनाया गया है. छठ पूजा के अवसर पर हर साल जागरण नाइट की भी व्यवस्था की गयी है. 19 नवंबर को मिताली घोस व बुल्लु पापा का प्रोग्राम आयोजित किया गया है. नौ बजे रात से सारी रात प्रोग्राम किया जाता है. महिला व पुरुष भक्ति में झूमते नजर आते हैं. यह प्रोग्राम ग्रामीणों के सहयोग से किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




