श्रद्धा के साथ मनायी गयी चाचा नेहरू की जयंती

Updated at : 14 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धा के साथ मनायी गयी चाचा नेहरू की जयंती

श्रद्धा के साथ मनायी गयी चाचा नेहरू की जयंती नारदीगंज. भारत के प्र्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शनिवार को प्रखंड के विभिन्न संस्थानों में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर नारदीगंज स्थित पेंशनर भवन में समारोह आयोजित कर चाचा नेहरू की जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता पेंशनर समाज के […]

विज्ञापन

श्रद्धा के साथ मनायी गयी चाचा नेहरू की जयंती नारदीगंज. भारत के प्र्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शनिवार को प्रखंड के विभिन्न संस्थानों में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर नारदीगंज स्थित पेंशनर भवन में समारोह आयोजित कर चाचा नेहरू की जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता पेंशनर समाज के प्रखंड अध्यक्ष रामधनी प्रसाद ने की. उपस्थित लोगों ने चाचा नेहरू के तस्वीर पर माल्यापर्ण कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला. लोगों को संबोधित करते हुए समाज के सचिव श्रीकांत सिंहा ने कहा पंडित जवाहर लाल नेहरू ने स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्माण किया. उन्होंने पंचशील व गुट निरपेक्ष जैसे संस्थाओं का गठन कर विश्वस्तरीय भारत का नाम रोशन किया. मौके पर मुंद्रिका प्रसाद सिंह, रामशरण सिंह, परमेश्वर राम, लक्ष्मी पंडित, फणिंद्र मिश्र, कपिलदेव प्रसाद सिह, सियाशरण दास, कामता प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे. बस्तीबिगहा स्थित कार्यालय में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रामकुमार यादव ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी. कहुआरा मानव कल्याण संस्थान कार्यालय में अध्यक्ष मणिभूषण प्रकाश की अध्यक्षता में चाचा नेहरू की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर सचिव नागेंद्र कुमार सिन्हा, प्रमीला देवी, गायत्री देवी, वीरेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार, राजकुमार प्रसाद समेत अन्य लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन