हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Updated at : 13 Nov 2015 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल

हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल फतेहपुर मोड़ के पास बस ने सवारी, पीकअप व बोलेरो में मारी टक्करअकबरपुरराष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-31 पर फतेहपुर मोड़ के पास श्री बस ने सवारी, पीकअप व बोलेरो में टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया. लेकिन, लोगों ने बस को भागने नहीं दिया और चालक को […]

विज्ञापन

हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल फतेहपुर मोड़ के पास बस ने सवारी, पीकअप व बोलेरो में मारी टक्करअकबरपुरराष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-31 पर फतेहपुर मोड़ के पास श्री बस ने सवारी, पीकअप व बोलेरो में टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया. लेकिन, लोगों ने बस को भागने नहीं दिया और चालक को पकड़ कर बुरी तरह से पिटाई कर दी. उग्र लोगों ने सड़क जाम कर दिया. थानाध्याक्ष रंजीत कुमार ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया. जानकारी के अनुसार , श्री बस रजौली से नवादा की ओर जा रही थी. फतेहपुर मोड़ के पास संतुलन संतुलन खो दिया और मोड़ पर खड़े सवारी, पीकअप व बोलेरो वाहन में टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया. सवारी, पीकअप व बोलेरो पर सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घायलाें को सदर अस्पताल नवादा और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अकबरपुर में भरती करवाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन