कलम-दवात के देवता की हुई पूजा

Updated at : 13 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
कलम-दवात के देवता की हुई पूजा

कलम-दवात के देवता की हुई पूजा नगर में प्रतिमा स्थापित कर भक्ति भाव से की गयी पूजा-अर्चना गुड़ व अदरक का बांटा गया प्रसादफोटो-5नवादा (नगर)कलम-दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा जिला में धूमधाम से की गयी. नगर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गयी. ‘लेखनी-कठिनी हस्त चित्रगुप्त नमोस्तुते’ […]

विज्ञापन

कलम-दवात के देवता की हुई पूजा नगर में प्रतिमा स्थापित कर भक्ति भाव से की गयी पूजा-अर्चना गुड़ व अदरक का बांटा गया प्रसादफोटो-5नवादा (नगर)कलम-दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा जिला में धूमधाम से की गयी. नगर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गयी. ‘लेखनी-कठिनी हस्त चित्रगुप्त नमोस्तुते’ मंत्र से सभी पूजा पंडाल व मंदिर गूंज उठे. चित्रांश कल्याण समिति द्वारा नगर के वीआइपी कॉलोनी में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. आयोजन से जुड़े सचिव अर्चना सिन्हा, अध्यक्ष सुबोध चंद्र सिन्हा व शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज के अलावा अन्य समाज के लोग भी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं. वीआइपी कॉलोनी कायस्थ समाज की ओर से समाज के गरीब लोगों की मदद भी की जाती है. संस्था की ओर से समाज कल्याण के कई कार्य किये जा रहे है. इस आयोजन में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया. आयोजन में अजय शंकर प्रसाद, सतीश कु मार सिन्हा, संत कुमार वर्मा, मारकंडे नाथ दुर्गे, अनूप कुमार सिन्हा, छोटे जी, मनोज कु मार पंकज, संजीव कुमार सिन्हा, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा सहित कई लोग जुटे हुए हैं. इधर, शोभनाथ मंदिर स्थित भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की गयी. कायस्थ जागरूकता मंच द्वारा चित्रगुप्त वंदना के साथ पूजा की शुरुआत की गयी. पूजा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. कायस्थ जागरूकता मंच द्वारा हुए पूजन कार्यक्रम में भगवान चित्रगुप्त के साथ कलम-दवात की पूजा भी की गयी. पूजन के बाद प्रसाद के रूप में अदरक व गुड़ का बना काढ़ा भी बांटा गया. गढ़ पर स्थित भगवान चित्रगुप्त के मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ पूजन किया तथा प्रसाद बांटे. शुक्रवार को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों के घरों में पूजा-अर्चना की तथा इष्ट मित्रों के साथ प्रसाद ग्रहण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन