दीपोत्सव पर सजा हरिश्चंद्र स्टेडियम, बढ़ी रौनक
Updated at : 13 Nov 2015 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा कार्यालय : दीपावली के मौके पर प्रति वर्ष आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम बुधवार को हरिश्चंद्र स्टेडियम में मनाया गया़ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार, आरपी साहू, श्रवण वर्णवाल, अलखदेव यादव की देखरेख में हैंडबॉल के खिलाड़ियों ने हैंडबॉल कोर्ट बना कर उसमें दीप सजाया़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसडीओ […]
विज्ञापन
नवादा कार्यालय : दीपावली के मौके पर प्रति वर्ष आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम बुधवार को हरिश्चंद्र स्टेडियम में मनाया गया़ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार, आरपी साहू, श्रवण वर्णवाल, अलखदेव यादव की देखरेख में हैंडबॉल के खिलाड़ियों ने हैंडबॉल कोर्ट बना कर उसमें दीप सजाया़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसडीओ राजेश कुमार दीपोत्सव का निरीक्षण कर खिलाड़ियों द्वारा सजाये गये स्टेडियम की सराहना की़ इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों को हरेक क्षेत्रों में रुचि होना चाहिए़ खिलाड़ियों द्वारा सजाये गये दीपोत्सव इसी का एक परिणाम है़
रजौली प्रतिनिधि के अनुसार, दीपावली के मौके पर कई स्थानों पर जुआ का अड्डा जमा रहा़ इन अड्डों पर होने वाले जुआ में कई लोगों का दिवाला निकल गया और कई लोगों ने अपनी कमाई बढ़ायी. शहर के नीचे बाजार, महसई टोला, सोनार पट्टी रोड, पुरानी बस स्टैंड, अस्पताल परिसर, बाइपास चौक आदि स्थानों पर जुआरियों का जमघट पूरी रात लगा रहा.
रोह प्रतिनिधि के अनुसार, दीपों का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपनेघरों में धन की देवी लक्ष्मी व बुद्धि के देवता गणेश की पूजा-अर्चना किया. रात को अपने-अपने घरों में दीपक जलाया.
नारदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के विभिन्न गांवों में लोगों ने अपने घरों में दीप जलाया. बच्चों ने जम कर आतिशबाजी की. वही, मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर ओड़ो गांव स्थित श्री लक्ष्मी कला परिषद के द्वारा नौटंकी इंदलहरण का मंचन किया गया.
निदेशक विकास कुमार, धीरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार उर्फ गाेरेलाल के निदेशन में परिषद के कलाकारों ने नाटक का मंचन किया.
मेसकौर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंडवासिों ने जमकर मनायी दीपावली व गोवर्धन पूजा. एक दिन पहले ही सभी बच्चे, बूढ़े पटाखा, मिठाई व दीये आदि खरीदते देखे गये. सीमामढ़ी में क्रांतिक अमावस्या को लेकर श्रद्घालुओं ने स्नान-ध्यान तालाब में किया. प्रखंड के लगभग सभी क्षेत्रों में ड्रामा, नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शांतिपूर्वक आयोजन किया गया.
काशीचक प्रतिनिधि के अनुसार, धन की देवी लक्ष्मी की पूजा व्यवसायियों ने श्रद्धा व भक्ति के साथ किया़ शुभ मुहूर्त में पूजा कराने को लेकर लोगों में बेचैनी देखी गयी़ इसे लेकर पंडित जी की खोज में यजमान को घुमते देखा गया़ शाम पांच बजे से पूजा कराने का दौर शुरू हो गया़ यह देर रात तक जारी रहा.
कौआकोल प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में परंपरागत ढंग से दीपावली मनाया गया. मौके पर पटाखे तथा मिठाईयों की जमकर खरीदारी हुई. दुकानदारों ने इस अवसर पर अपनी दुकानों में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना किया. बच्चे लोगों में दीपावली को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा.अबकरपुर संवाददाता के अनुसार, दीपावली अकबरपुर में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया.
इस अवसर पर लोग अपने-अपने घरों और दुकानों की साफ-सफाई कर लक्ष्मी-गणेश की पूजा अर्चना की. रंग-बिरंगे झालरों, दीपों से पूरा बाजार आकर्षक ढ़ग से सजाया गया था.दीपावली की पूर्व संध्या पर साधो लाल आर्य साह कन्या इंटर विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कई छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया.
वारिसलीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में दीपों का त्योहार प्रेम व सद्भावना के माहौल में मनाया गया. लोग संध्या से ही घर व दुकान को दीपों से सजाया. बल्ब व मिट्टी के दीया से पूरे क्षेत्र जगमग करता रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




