प्रशासन पर से उठा वश्विास

Updated at : 12 Nov 2015 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन पर से उठा वश्विास

प्रशासन पर से उठा विश्वास सिरदला. जुआरियों पर पुलिस बल द्वारा बुधवार की रात गोली बारी करना संदेह के घेरे में है. परिजनों का आरोप है कि जुआ खेलने से मना करने पर पुलिस ने गोली बारी शुरू कर दी थी. इसमें एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं, दो युवक […]

विज्ञापन

प्रशासन पर से उठा विश्वास सिरदला. जुआरियों पर पुलिस बल द्वारा बुधवार की रात गोली बारी करना संदेह के घेरे में है. परिजनों का आरोप है कि जुआ खेलने से मना करने पर पुलिस ने गोली बारी शुरू कर दी थी. इसमें एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं, दो युवक पुलिस की गोली लगने के बाद अपने जिदंगी की जंग पटना के पीएमसीएच में लड़ रहे हैं. पुलिस अपने आत्मरक्षा का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ रही है. उक्त युवकों द्वारा पुलिस की राइफल लुटने की मंशा को देखते हुए गोली बारी की थी. गौरतलब है कि सभी युवको को गोली आगे से नहीं, बल्कि पीछे से पीठ में मारी गयी है. मृतक पप्पू चौधरी को गोली गर्दन के नीचे पीठ से गुुजरते हुये छाती के ऊपर पसूली को तोड़ते हुए निकल गयी. घायल गोरेलाल चौधरी की पीठ के दाहिनी ओर से गोली मारी गयी और गोली शरीर के अंदर ही रह गयी. आगे से गोली निकलने का कोई भी स्थान नहीं है. उपेंद्र चौधरी के दोनों बांह में भी गोली पीछे पीठ से मारी गयी है. ऐसे में पुलिस की बात में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन