गोली कांड के आरोपित पुलिसकर्मी गिरफ्तार

गोली कांड के आरोपित पुलिसकर्मी गिरफ्तार सिरदला. लौंद बाजार में बुधवार की रात पुलिस गोली कांड के आरोपी सिरदला थाना के एएसआइ सुभाष प्रसाद यादव, सैप जवान घनश्याम सिंह, ठाकुर जी सहित कुल छह लोगों को रजौली डीएसपी उपेंद्र कुमार ने सिरदला थाना से गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर रजौली लेकर चले गये. […]
गोली कांड के आरोपित पुलिसकर्मी गिरफ्तार सिरदला. लौंद बाजार में बुधवार की रात पुलिस गोली कांड के आरोपी सिरदला थाना के एएसआइ सुभाष प्रसाद यादव, सैप जवान घनश्याम सिंह, ठाकुर जी सहित कुल छह लोगों को रजौली डीएसपी उपेंद्र कुमार ने सिरदला थाना से गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर रजौली लेकर चले गये. गांव के लोगों का आरोप था की उक्त सैप जवान नशे में धुत होकर पेट्रोलिंग कर रहे थे. अत्यधिक शराब पीने के कारण उसी दिन बड़गांव में घटना के आधे घंटे पहले जुआरिओ को खदेड़ने व पैसा हड़पने के दौरान हथियार खेत में गिर गया था. इसे बाद में बोलेरो की हेड लाइट जला कर खोजा गया. इस घटना से सीख नहीं लेते हुए फिर से उसी कार्य को अंजाम देने के लिए लौंद बाजार गये. वहां जुआरियों से कहा सुनी के बाद गोली चलाने लगे. इसमें एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी व दो युवक गंभीर रूप से गोली लगने के कारण जख्मी हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




