झारखंड में चुनाव को लेकर चल रहा कांबिंग ऑपरेशन

Updated at : 07 Nov 2015 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में चुनाव को लेकर चल रहा कांबिंग ऑपरेशन

झारखंड में चुनाव को लेकर चल रहा कांबिंग आॅपरेशन रजौली. झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए लगातार कांबिंग ऑपरेशन चला रही है. चुनाव को लेकर सीमावर्ती जंगलों में नक्सलियों के पनाह लेने की सूचना है. यह नक्सली कभी भी बिहार में अप्रिय घटना को अंजाम दे […]

विज्ञापन

झारखंड में चुनाव को लेकर चल रहा कांबिंग आॅपरेशन रजौली. झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए लगातार कांबिंग ऑपरेशन चला रही है. चुनाव को लेकर सीमावर्ती जंगलों में नक्सलियों के पनाह लेने की सूचना है. यह नक्सली कभी भी बिहार में अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं. शुक्रवार की रात ही कौआकोल थानाक्षेत्र में लोजपा नेता यासिम की हत्या के बाद इस क्षेत्र में भी लोग दहशत में दिख रहे हैं. शुक्रवार की रात प्रखंड के डेल्वा, सवैयाटाड़ के फगुनी, बाराटाड़, हरदिया के भानेखाप, सुअरलेटी सहित फरकाबुजूर्ग व धमनी के जंगलो में भी नक्सलियों के होने की सूचना मिली है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि हमें भी इस तरह की सूचना मिली है. एसपी साहब से बात कर अपने क्षेत्र में एंटी नक्सल कार्रवाई शुरू की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन