दो पहिया वाहनों की हुई जांच

दो पहिया वाहनों की हुई जांच नरहट. विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद रविवार को मतगणना का काम होना है. इसके मद्देनजर क्षेत्र में कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह चौकस दिख रही है़ सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसआइ शंकर कुमार के नेतृत्व में थाना गेट के सामने […]
दो पहिया वाहनों की हुई जांच नरहट. विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद रविवार को मतगणना का काम होना है. इसके मद्देनजर क्षेत्र में कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह चौकस दिख रही है़ सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसआइ शंकर कुमार के नेतृत्व में थाना गेट के सामने शनिवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया़ चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों का डिक्की आदि की जांच के साथ संबंधित कागजातों की भी जांच की गयी़ एसआइ ने बताया कि इस दौरान दर्जनों बाईक को जांच के बाद छोड़ा गया़ उन्होंने कहा कि मतगणना के बाद हार जीत होने पर असामाजिक तत्व शांति को भंग करने की कोशिश करते है़ं वैसे शरारती तत्व से निबटने के लिए पुलिस पुरी तरह मुस्तैद है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




