शक्षिा के मंदिर के पास बिक रही नशीली वस्तुएं

शिक्षा के मंदिर के पास बिक रही नशीली वस्तुएं कन्हाई इंटर स्कूल परिसर के आगे अवैध तरीके से चल रही दर्जनों दुकानें नवादा (नगर). स्कूल के आगे अवैध तरीके से शराब, खैनी, बीड़ी, सिगरेट व गुटका खुले आम बिक रहा है. विद्यालय भवन में भले ही धूम्रपान निषेध क्षेत्र लिखा हुआ है. परंतु, विद्यालय भवन […]
शिक्षा के मंदिर के पास बिक रही नशीली वस्तुएं कन्हाई इंटर स्कूल परिसर के आगे अवैध तरीके से चल रही दर्जनों दुकानें नवादा (नगर). स्कूल के आगे अवैध तरीके से शराब, खैनी, बीड़ी, सिगरेट व गुटका खुले आम बिक रहा है. विद्यालय भवन में भले ही धूम्रपान निषेध क्षेत्र लिखा हुआ है. परंतु, विद्यालय भवन परिसर के आगे अवैध कब्जा कर दर्जनों गुमटीनुमा दुकानें खुली है. यहां अवैध तरीके से शराब व अन्य नशीली पदार्थों की बिक्री होती है. कन्हाई इंटर स्कूल परिसर के आगे सड़क पर नाजायज तरीके से कब्जा जमा कर ऐसे दर्जनों दुकानें खुली है, जहां गुटका, सिगरेट जैसे पदार्थों के अलावे चोरी छिपे देशी व विदेशी शराबें भी बिकती है. सरकार के आदेशानुसार विद्यालय भवन के सौ मीटर के दायरे में किसी प्रकार के नशीली पदार्थों का दुकान नहीं खोला जाना है़ लेकिन, कन्हाई इंटर स्कूल के पास इसका पालन नहीं हो रहा है. स्कूल के शिक्षक राकेश कुमार रंजन, शैलेश कुमार रंजन, विभा कुमारी, वीरेंद्र कैथोड आदि ने कहा कि मुख्य द्वार पर प्रवेश के समय ही ऐसे कई दुकानें खुले हैं, जहां ग्राहक के रूप में दर्जनों ऐसे लड़के रहते हैं, जो विद्यालय के छात्र हैं. स्कूल के विद्यार्थी अभिषेक, ऋतू रंजन, विकास, सदानंद, रिशु, निराला, अंकित, सतीश आदि ने भी स्कूल के आगे इन दुकानों में खैनी, बीड़ी, सिगरेट आदि बिकने के कारण छात्रों को परेशानी होने की बात कही. प्राचार्य राम शरण प्रसाद यादव ने कहा कि स्कूल में धूम्रपान निषेध क्षेत्र का बोर्ड लगा है, लेकिन प्रतिदिन स्कूल कैंपस में 10 से 15 शराब की बोतलें फेंकी मिलती है. आसपास के दुकानों में इसकी अवैध तरीके से बिक्री होती है. लोग शराब पीकर बोतलों को स्कूल परिसर में फेंक देते हैं. प्राचार्य ने प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




