सबके जीत के लग रहे कयास

सबके जीत के लग रहे कयास कौआकोल. चुनाव परिणाम को लेकर प्रखंड की जनता अधीर है़ कई दिनों से परिणाम को लेकर लग रहे कयास आज सामने आ जायेगा. आम जनता गोविंदपुर के ताज को किसके माथे पर सजा देखेगी़ इस बात को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी है. सभी प्रत्याशियों के समर्थकों में […]
सबके जीत के लग रहे कयास कौआकोल. चुनाव परिणाम को लेकर प्रखंड की जनता अधीर है़ कई दिनों से परिणाम को लेकर लग रहे कयास आज सामने आ जायेगा. आम जनता गोविंदपुर के ताज को किसके माथे पर सजा देखेगी़ इस बात को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी है. सभी प्रत्याशियों के समर्थकों में चुनाव परिणाम को लेकर बहस का दौर जोरों पर है. सभी अपने अपने चहेते प्रत्याशी की जीत की जश्न मनाने को लेकर व्याकुल हैं. लोगों द्वारा बाजियां भी लगाई जा चुकी हैं. दीपावली के पहले ही जीत की दिवाली का जश्न मनाने को लेकर समर्थकों द्वारा सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है. कई पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हलवाईयों को मिठाई की ऑर्डर भी दे रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




