रोकें ... चाईनीज बल्बों की रौशनी में गुम हुई दीये की लौ

रोकें … चाईनीज बल्बों की रौशनी में गुम हुई दीये की लौ धमौलदीपों का महापर्व दीपावली को लेकर चारों ओर तैयारियां जोरों पर है़ परंतु हाईटेक हो रहे इस युग में अब पहले जैसी सुन्दरता देखने को नहीं मिलती है. दीपों की कतारबद्ह सजी मालाएं लोगों का मन मोह लेती थी़ लेकिन आधुनिक युग में […]
रोकें … चाईनीज बल्बों की रौशनी में गुम हुई दीये की लौ धमौलदीपों का महापर्व दीपावली को लेकर चारों ओर तैयारियां जोरों पर है़ परंतु हाईटेक हो रहे इस युग में अब पहले जैसी सुन्दरता देखने को नहीं मिलती है. दीपों की कतारबद्ह सजी मालाएं लोगों का मन मोह लेती थी़ लेकिन आधुनिक युग में उन दीपों का स्थान चाईनीज बल्बों ने ले लिया है़ इसके झिलमिलाहट पर लोग मंत्रमुग्ध होने को विवश है़ चाईनीज बल्बों ने मार्केट में अपना कब्जा जमा लिया है वहीं अन्य पर्व त्योहार के मौकों पर भी चाईनीज बल्बों की ही लङियां लगायी जाती है. इसके कारण दीपावली पर दीये का महत्व घट जाता है. चिकित्सक डा. चन्द्रशेखर प्रसाद सिंहा बताते है कि बरसात के मौसम में उत्पन्न होने वाले हानिकारक कीट दीवाली पर्व में दीयोंे की ज्वाला में जलकर नष्ट हो जाते हैं जबकि चाईनीज बल्ब में ऐसा नही हो पाता है़ यही कारण कि विषैले कीट पूरी तरह खत्म नहीं हो पाते हैं.येे कई प्रकार के रोगों को फैलाते है. भगवान श्री रामचन्द्र चौदह वर्ष वनवास के उपरांत जब अपनी नगरी अयोध्या लौटे थे तब अयोध्यावासियों ने नगरी को दीपांे से सजा कर उनका भव्य स्वागत किया था. तब से ही दीपावली मनाने की परम्परा चली आ रही है.लेकिन लोग अब इन बातों को भूलकर दीये की जगह चाईनीज बल्बांे का इस्तेमाल करने लगे हैं. आधुनिकता के दौर में कुम्हार वर्ग के लोग भूखें मरने की स्थिति में आ गये हैं.अर्जुन पंडित,लखन पंडित,सीताराम पंडित व ईशवरी पंडित ने यह बताया कि चाईनीज बल्बों के इस्तेमाल हो जाने से दीयों की बिक्री कम हो गई है. इसके साथ ही घरौंदा पूजन में भी लोग मिट्ट?ी की जगह प्लास्टीक के बर्तन के खिलौनों का उपयोग करना शुरू कर दिये हैं़ इसके कारण घरेलू कुटीर उद्योग पर बुरा प्रभाव पड़ा है़ इस धंधे से जुड़े कई लोग ने अपने पेशे को छोङ दिया है. जबकि पेशेवर कुम्हारों की स्थिति दयनीय है. इधर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दीपावली के प्रति खास आस्था है तथा उनके घर में चाईनीज बल्ब की जगह दीपक जलाये जाते है़ उन्होंने दीपावली के अवसर पर लोगों को सावधानीपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




