दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत

दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत सिरदला. प्रखंड क्षेत्र के चौबे पंचायत स्थित पड़िया गांव के 70 वर्षीय अवध किशोर पांडेय का शुक्रवार को निधन हो गया. एक सप्ताह पहले बस व टेंपो की टक्कर में अवध किशोर पांडेय घायल हो गये थे. इस घटना में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र सिरदला बाल संरक्षण के डॉ बिनोद […]
दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत सिरदला. प्रखंड क्षेत्र के चौबे पंचायत स्थित पड़िया गांव के 70 वर्षीय अवध किशोर पांडेय का शुक्रवार को निधन हो गया. एक सप्ताह पहले बस व टेंपो की टक्कर में अवध किशोर पांडेय घायल हो गये थे. इस घटना में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र सिरदला बाल संरक्षण के डॉ बिनोद कुमार सहित कुल सात लोग घायल हुये थे. स्थानीय थाना में श्री ट्रेवल्स पर प्राथमिकी भी दर्ज की गयी थी. पांडेय के निधन पर पड़िया गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. वह इस गांव के एक मात्र पंडित थे. उनके दाह संस्कार का कार्यक्रम भलुआ गांव के धनार्जय नदी के तट पर किया गया. मौके पर वरुण यादव, अनुग्रह सिंह, वाल्मीकि राजवंशी, चंदन पांडेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




