असंपादित ... अटकलों का बाजार गर्म

असंपादित … अटकलों का बाजार गर्म वारिसलीगंज मतगणना में बमुश्किल एक दिन शेष बचा है. ऐसे में चुनाव की संभावना के मद्देनजर शहर के चौक- चौराहों से लेकर गांव के चौपालों व गलियों में अटकलों का बाजार परवान पर है. चाय की चुस्की व पान की गिलोरी को मूंह में दबाते लोग राजनीति की चर्चा […]
असंपादित … अटकलों का बाजार गर्म वारिसलीगंज मतगणना में बमुश्किल एक दिन शेष बचा है. ऐसे में चुनाव की संभावना के मद्देनजर शहर के चौक- चौराहों से लेकर गांव के चौपालों व गलियों में अटकलों का बाजार परवान पर है. चाय की चुस्की व पान की गिलोरी को मूंह में दबाते लोग राजनीति की चर्चा करने लगते हैं. जहां भी लोग इकट्ठे होते हैं वहां भावी सरकार पर भी अटकलें लगाने लगते है. इन अटकलों में महिलाएं भी पीछे भी नहीं रहती है. समाज के हर तबके पर राजनीतिक बुखार बेखौफ चढ़ा जा रहा है. मतगणना को लेकर एक बार फिर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा जीत- हार के दावे करने शुरू कर दिए है. समर्थक अपनी पार्टी की जीत के लिए तमाम तरह के तर्क दे रहे हैं. परंतु अंतिम फैसला मतगणना के बाद ही सामने आएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




