शराब दुकानों पर छापेमारी

शराब दुकानों पर छापेमारी अकबरपुर. विभिन्न गांवों मे अवैध तरीके से चलाये जा रहे महुआ से बने शराब दुकानों पर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. इसमें आधा दर्जन शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना दी गयी थी कि […]
शराब दुकानों पर छापेमारी अकबरपुर. विभिन्न गांवों मे अवैध तरीके से चलाये जा रहे महुआ से बने शराब दुकानों पर पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. इसमें आधा दर्जन शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना दी गयी थी कि संदोखरा, बड़ैल, देवरा आदि गांवों में अवैध रूप से महुआ से निर्मित शराब की बिक्री की जाती है. शराब का निर्माण भी किया जाता है. पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी धंधेबाज भाग निकले. हालांकि, पुलिस ने धंधेबाजों के ठिकाने पर छापेमारी की. परंतु, एक भी धंधेबाज पकड़ में नहीं आया. घटना शुक्रवार की बताया गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




