शिक्षक के हत्यारे को पकड़ने की मांग

नवादा : गोविंदपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय, माधोपुर के प्रधान शिक्षक महेश चौधरी की हत्या गोली मार कर किये जाने जाने की निंदा बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई ने की है. जिलाध्यक्ष राम रतन राम की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. जिलाध्यक्ष […]
नवादा : गोविंदपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय, माधोपुर के प्रधान शिक्षक महेश चौधरी की हत्या गोली मार कर किये जाने जाने की निंदा बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई ने की है. जिलाध्यक्ष राम रतन राम की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये व सरकारी नौकरी दिया जाये. इस घटना की जांच उच्च स्तरीय तरीके से करा कर शीघ्र दोषी अपराधी को गिरफ्तार किया जाये. शोकसभा में भोला राजवंशी, दिलीप दास, अजय दास, उमेश दास, किशोरी चौधरी, कृष्णा चौधरी, नरेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक दास, जितेंद्र दास, दीना नाथ राय, अनिरुद्ध चौहान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




