परमात्मा के दूत हैं हनुमान जी

Published at :31 Oct 2013 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
परमात्मा के दूत हैं हनुमान जी

संकट मोचन मंदिर में नवा पाठ में बनारस के व्यास ने दिया प्रवचन नवादा : नगर के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में नवा पाठ को लेकर यूपी के बनारस के पंडित राज कुमार पांडेय व्यास ने दो दिवसीय हनुमान जी का प्रवचन दिया. उन्होंने मंगल भवन पर चर्चा करते हुए कहा कि परमात्मा की शक्ति […]

विज्ञापन

संकट मोचन मंदिर में नवा पाठ में बनारस के व्यास ने दिया प्रवचन

नवादा : नगर के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में नवा पाठ को लेकर यूपी के बनारस के पंडित राज कुमार पांडेय व्यास ने दो दिवसीय हनुमान जी का प्रवचन दिया. उन्होंने मंगल भवन पर चर्चा करते हुए कहा कि परमात्मा की शक्ति से ब्राह्मं है, तीनों लोकों का मालिक परमात्मा का दूत हनुमान जी हैं.

हनुमान जी कलयुग के कष्ट निवारक हैं. उन्होंने कहा कि उनके नाम मात्र से ही सभी समस्याओं से निदान हो जाता है. संकट मोचन का दर्जा इसी लिए परमात्मा का दूत हनुमान जी हैं.

उन्होंने हनुमान जी के चरित्र पर बाल रूप से लेकर संपूर्ण रामायण में की गयी भूमिका पर चर्चा की. श्रद्धालु हनुमान जी का प्रवचन सुन कर भक्ति भाव में डूबे रहे. सैकड़ों श्रद्धालु इसमें शामिल हो रहे हैं. मंदिर के महंत अर्जुन देव उदासीन ने बताया कि यह पाठ 24 अक्तूबर से शुरू किया गया है, जो 1 नवंबर तक चलेगा.

उसके बाद 2 नवंबर को हनुमान जयंती मनाया जायेगा. उस दिन ध्वजा रोहण, भजन कीर्तन तथा परिक्रमा का कार्यक्रम चलेगा. उन्होंने कहा कि परिक्रमा के दिन महिलाएं कीमती जेवर आदि पहन कर नहीं आयें. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजारी नकुल दास तथा सह पुजारी काली दास आदि जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन