बिजली के लिए तरस रहे लोग

Published at :31 Oct 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली के लिए तरस रहे लोग

बिजली के लिए तरस रहे लोग ढिबरी युग में जीवन बसर को मजबूर महादलित टोले25 वर्ष पहले चोरों ने चुराया था ट्रांसफाॅर्मर फोटो- 2प्रतिनिधि, पकरीबरावां सुशासन की सरकार जहां महादलितों के जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रखंड के कई महादलितों गांव बिजली जैसी महत्वपूर्ण सुविधा से वंचित […]

विज्ञापन

बिजली के लिए तरस रहे लोग ढिबरी युग में जीवन बसर को मजबूर महादलित टोले25 वर्ष पहले चोरों ने चुराया था ट्रांसफाॅर्मर फोटो- 2प्रतिनिधि, पकरीबरावां सुशासन की सरकार जहां महादलितों के जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रखंड के कई महादलितों गांव बिजली जैसी महत्वपूर्ण सुविधा से वंचित है. हाल यह है कि जहां एक ओर गांव-गांव में बिजली पहुंचाने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है़ आज भी महादलित गांव व टोले इस सुविधा से जुड़ने की प्रतीक्षा में ही हैं. पकरीबरावां प्रखंड के पंचायत उकौड़ा गांव व पिपरापोखर धमौल पंचायत के पुरनाडीहा, ढोढ़ा, निजाय, सामदेव, बिजली के अभाव में महादलितों के बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है. रोशनी की व्यवस्था नहीं रहने से शाम होते ही गांवों में सन्नाटा पसर जाता है. बच्चे बगैर पढ़ाई किये शाम होते ही सो जाते हैं. ग्रामीण मनोरंजन के संसाधनों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. भौतिक सुख-सुविधाओं का उपयोग गांव वालों के लिए सपने जैसा हो कर रह गया है. उकौड़ा पंचायत के मुखिया मामता देवी का कहना है कि वर्षों पहले चोरों ने ट्रांसफॉर्मर व तार काट लिया था. आजतक विभाग द्वारा न ही ट्रांसफॉर्मर लगाया गया और न ही तार. विभाग की लापरवाही से गांवों मेें अंधेरा छाया हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार कनीय अभियंता व सहायक अभियंता से संपर्क किया गया है़ पंरतु, आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला. चल रहा काम ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत काम चल रहा है. संबंधित कंपनी से संपर्क साध कर पूरी तरह से बिजली विहीन गांवों में प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू कराया जायेगा. इसके बाद सभी वंचित गांवों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जायेगी.सहायक अभियंता, विद्युत विभाग बोले ग्रामीण अधिकारी बार-बार यह कह कर टाल देते है कि आज ट्रांसफॉर्मर नहीं है, पोल नहीं है. दो-तीन दिनों में काम शुरू हो जायेगा. परंतु, आजतक काम शुरू नहीं हुआ है.नरेश मोची, उकौड़ा विभाग की लापरवाही से आज तक गांव में बिजली नहीं आयी है. लोग आज भी लालटेन और ढिबरी की रोशनी में गुजर बसर करने को मजबूर है.रामबालक रविदास,उकौड़ा हमलोगों को बिजली नसीब नहीं हुई है. प्रतीत होता है कि हमारे गांव पर सरकार की नजर नहीं है. जब वोट की बारी आती है, तो नसीहत दी जाती है़ प्रेमन यादव, पिपरा पोखर बिजली नहीं रहने से यहां के बच्चों का भविष्य अंधकारमय है. अगर विभाग द्वारा जल्द पहल नहीं किया गया, तो गांव का विकास नहीं हो सकेगा. रवींद्र चौहान, पिपरा पोखर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन