पंजीयन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

Published at :29 Oct 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
पंजीयन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

पंजीयन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी स्कूलों व कॉलेजों में विद्यार्थियों की जुटी भीड़त्योहारों की छुट्टियों के कारण बढ़ाया गया समयनवादा (नगर). बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक व इंटर के छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि बढ़ायी गयी है. अब स्कूलों व कॉलेजों में इंटर के लिए 31 अक्तूबर तक बिना विलंब शुल्क के […]

विज्ञापन

पंजीयन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी स्कूलों व कॉलेजों में विद्यार्थियों की जुटी भीड़त्योहारों की छुट्टियों के कारण बढ़ाया गया समयनवादा (नगर). बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक व इंटर के छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि बढ़ायी गयी है. अब स्कूलों व कॉलेजों में इंटर के लिए 31 अक्तूबर तक बिना विलंब शुल्क के पंजीयन किया जायेगा. जबकि, मैट्रिक के लिए 7 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के पंजीयन कार्य होगा. त्योहारों की छुट्टी के कारण कई विद्यार्थी पंजीयन भरने से वंचित रह गये थे. विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा समिति द्वारा यह समय बढ़ाया गया है. हालांकि, स्कूल व कॉलेजों द्वारा तय समय से एक-दो दिन पहले तक ही पंजीयन फॉर्म जमा लिये जायेंगे़ क्योंकि, तय तिथि तक स्कूल व कॉलेजों को सारा प्रपत्र तैयार कर चलान के साथ उक्त तिथि तक सारे दस्तावेज जमा करने होते है. विलंब शुल्क के साथ इंटर का पंजीयन 7 नवंबर तक होगा, जबकि, मैट्रिक का पंजीयन विलंब शुल्क के साथ 12 नवंबर तक लिया जायेगा. कन्हाई इंटर स्कूल के प्राचार्य राम शरण प्रसाद यादव ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा पंजीयन फॉर्म भरने में तेजी आयी है. त्योहारों की छुट्टी के बाद विद्यार्थी अपना पंजीयन फॉर्म भर रहे है. आरएमडब्ल्यू कॉलेज, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, राजकीय कन्या इंटर विद्यालय आदि शिक्षण संस्थानों में भी पंजीयन कराने वाली छात्राओं की भीड़ दिखी. केएलएस कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाये जाने के कारण प्राचार्य डॉ मदन प्रसाद द्वारा अतिरिक्त व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन