आग लगाने से हजारों की क्षति

Published at :13 Sep 2013 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
आग लगाने से हजारों की क्षति

नवादा : नगर के बुंदेलखंड अंतर्गत पार नवादा अंसार नगर में एक दुकान में आग लगने से हजारों रुपयों का सामान जल कर राख हो गया. घटना बुधवार की रात हुई. मोगलाखार निवासी मोहम्मद मुमताज खां ने अंसार नगर बड़ी इमली के समीप जेनरल का दुकान व अंडा का थोक बिक्री का कारोबार करता था. […]

विज्ञापन

नवादा : नगर के बुंदेलखंड अंतर्गत पार नवादा अंसार नगर में एक दुकान में आग लगने से हजारों रुपयों का सामान जल कर राख हो गया. घटना बुधवार की रात हुई. मोगलाखार निवासी मोहम्मद मुमताज खां ने अंसार नगर बड़ी इमली के समीप जेनरल का दुकान अंडा का थोक बिक्री का कारोबार करता था.

दुकानदार ने बताया कि दुकान के सामने एक गुमटी है इसमें चाय बिकता है. चाय गुमटी के मालिक मोहम्मद साबीर पर आरोप लगाते हुए बताया कि दुकान में आग लगी नहीं है. चाय दुकानदार द्वारा आग लगायी गयी है.

दुकान पूरी तरह जल कर राख हो चुका था. दुकानदार मालिक ने बताया कि आग लगने से 20 हजार का समान जल कर राख हो गया है. साथ ही हजारों रुपयों का फर्नीचर भी जल कर राख हो गया. घटना का सूचना मिलते ही बुंदेलखंड ओपी प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद घटना स्थल पर पहुंच कर अगलगी का जायजा लिया एफआइआर दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

ज्ञात हो कि पीड़ित दुकानदार जिस चाय दुकानदार पर आग लगाने का आरोप लगा रहा है उसके साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. फिलवक्त पीड़ित दुकानदार को इस घटना से काफी सदमा पहुंचा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन