तकनीकी खराबी से विद्युत आपूर्ति बाधित

नवादा : फॉल्ट नहीं ढूंढ़ पाने के कारण नगर में बुधवार से ही विद्युत आपूर्ति बाधित है. जिले में बिजली सप्लाइ का यह आलम है कि हल्की बारिश के बाद ही कई घंटों के लिए आपूर्ति बाधित हो जाता है. बुधवार को दिन भर बिजली गुल रहने के बाद शाम में विद्युत आपूर्ति शुरू किया […]
नवादा : फॉल्ट नहीं ढूंढ़ पाने के कारण नगर में बुधवार से ही विद्युत आपूर्ति बाधित है. जिले में बिजली सप्लाइ का यह आलम है कि हल्की बारिश के बाद ही कई घंटों के लिए आपूर्ति बाधित हो जाता है.
बुधवार को दिन भर बिजली गुल रहने के बाद शाम में विद्युत आपूर्ति शुरू किया जा सका था. गुरुवार की सुबह आठ बजे से ही एक नंबर व दो नंबर फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित रही. फीडर में आयी गड़बड़ी को नहीं ढूंढ़ पाने के कारण आपूर्ति बाधित है. विद्युत कर्मियों की माने तो जजर्र तार व तकनीकी खराबी के कारण है कि बिजली उपलब्ध रहने के बाद भी उपभोक्ताओं को हलकान होना पड़ता है.
बरसात में आंधी–पानी में विद्युत आपूर्ति की सबसे अधिक समस्या आती है. इस संबंध में विभाग के एसडीओ अनिल कुमार भारती ने बताया कि फॉल्ट का पता नहीं चल रहा है. जिसके कारण आपूर्ति बाधित है. मिस्त्री फॉल्ट ढूंढ़ने के कार्य में लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




