कचरा सफाई के लिए खरीदी गयीं ट्रॉलियां

Published at :13 Mar 2015 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
कचरा सफाई के लिए खरीदी गयीं ट्रॉलियां

11 लाख रुपये की लागत से 80 ट्रॉलियों की हुई खरीदारी नवादा (नगर) : शहर को साफ -सुथरा बनाने के लिए नगर पर्षद द्वारा कचरा उठाने वाली ट्रॉली की खरीदारी हुई है. लोहे की मजबूत 80 ट्रॉलियों की खरीदारी हुई है, जिसे सफाई कर्मियों द्वारा झाड़ू से सफाई के बाद कचरा उठाने में इस्तेमाल किया […]

विज्ञापन
11 लाख रुपये की लागत से 80 ट्रॉलियों की हुई खरीदारी
नवादा (नगर) : शहर को साफ -सुथरा बनाने के लिए नगर पर्षद द्वारा कचरा उठाने वाली ट्रॉली की खरीदारी हुई है. लोहे की मजबूत 80 ट्रॉलियों की खरीदारी हुई है, जिसे सफाई कर्मियों द्वारा झाड़ू से सफाई के बाद कचरा उठाने में इस्तेमाल किया जायेगा. पहले से काम कर रही ट्रॉली पुरानी होकर खराब हो गये थे.
इसके बाद बोर्ड की बैठक में निर्णय लेकर ट्रॉली की खरीदारी हुई है. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद साह ने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन के 11 लाख रुपये से ट्रॉली की खरीदारी हुई है. कचरा प्वाइंट तक गंदगी को पहुंचाने में हाथ ट्रॉली की बहुत जरूरत होती है. नगर भवन परिसर में इन सभी ट्रॉलियों को रखा गया है, जिसे जल्द ही सफाई कर्मियों के बीच बांटा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन