मेसकौर सीएचसी में नर्सेज डे पर 34 स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
मेसकौर सीएचसी में नर्सेज डे पर 34 स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेसकौर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एएनएम व नर्सों को मिला सम्मान

प्रतिनिधि, मेसकौर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेसकौर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 34 स्टाफ व नर्सों को हेपेटाइटिस बी का टीका लगाकर सम्मानित किया गया. सीएचसी अधीक्षक डॉ सुबीर कुमार ने सभी को पुरस्कृत किया. उन्हें संस्थागत डिलिवरी कराने, परिवार नियोजन और मरीजों को जागरूक करने के लिए सम्मानित किया गया. आयुष्मान भारत योजना के तहत भर्ती मरीजों की देखभाल के लिए भी उनकी सराहना की गयी.

नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की

रीढ़

इस अवसर पर डॉ सुबीर कुमार ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होती हैं और मरीजों की सेवा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी कर्मियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की. इसके बाद सीएचसी परिसर में एएनएम की समीक्षा बैठक हुई. इसमें नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और प्रसव पूर्व सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी.

आयुष्मान कार्ड का

निर्देश

समीक्षा के दौरान सीएचसी प्रभारी ने क्षेत्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया. एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आयुष्मान कार्ड और अधिक से अधिक आभा आइडी बनाने के निर्देश दिये गये. मौके पर डॉ शैलेंद्र कुमार, लिपिक शंकर रंजन, मनोज कुमार, बीसीएम राजीव कुमार, एएनएम गायत्री कुमारी, अनामिका कुमारी, रूबी कुमारी व संजीत सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन