कबाड़ी दुकानदार हुआ गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2015 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (सदर) : एसपी डॉ परवेज अख्तर के सरकारी आवास पर शनिवार को नाटकीय तरीके से माखर में कबाड़ी दुकान चलाने वाले को गिरफ्तार किया गया. हुआ यूं कि अकबरपुर के फतेहपुर के माखर निवासी एहसान अली नामक व्यक्ति एसपी को अपना फरियाद सुनाने आया था. जब उसकी बारी आयी तो वह एसपी के पास […]
विज्ञापन
नवादा (सदर) : एसपी डॉ परवेज अख्तर के सरकारी आवास पर शनिवार को नाटकीय तरीके से माखर में कबाड़ी दुकान चलाने वाले को गिरफ्तार किया गया. हुआ यूं कि अकबरपुर के फतेहपुर के माखर निवासी एहसान अली नामक व्यक्ति एसपी को अपना फरियाद सुनाने आया था.
जब उसकी बारी आयी तो वह एसपी के पास गया और बोला हुजूर हम किसी आम आदमी का कोई सामान नहीं चुराते हैं. चुराते हैं सिर्फ तो सरकार का टैक्स, लेकिन इस बात को एसपी नहीं समझ पाये. उन्होंने कहा कि कौन सा टैक्स चुराते हो, तो उसने कहा कि गुरुवार को लोहे के दुकान में जो छापेमारी हुई है वह मेरे ही दुकान में हुई है. इसके बाद एसपी ने पुलिस को बुला कर उसको गिरफ्तार कराया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
गौरतलब है कि गुरुवार को अकबरपुर थाने के माखर गांव एक कबाड़ी के गोदाम में गुप्त सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर ही छापेमारी की गयी थी, जिसमें लाखों का लोह बरामद किया गया था. पुलिस ने कबाड़ी के गोदाम को सील कर दिया था. गोदाम से जब्ज लोहा का सीजर लिस्ट बना कर सेल टैक्स के अधिकारियों को दिया गया था. इसके बाद ही उसके द्वारा किये जाने वाले टैक्स चोरी करने का पता चलता. हालांकि, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




