ePaper

300 लीटर देसी शराब व तीन बाइकें जब्त

Updated at : 25 Feb 2026 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
300 लीटर देसी शराब व तीन बाइकें जब्त

घने जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन

घने जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई गुप्त सूचना पर छापेमारी, धंधेबाज फरार, प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, रजौली. रजौली थाना पुलिस ने घने जंगली क्षेत्रों में अवैध शराब के क्रय, विक्रय, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कुल 300 लीटर देसी शराब और तीन मोटरसाइकिल जब्त की हैं. हालांकि, शराब धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहे. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त शराब और बाइक को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गयी. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. थानाध्यक्ष ने दोहराया कि अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन