दो बाइकों पर लदी 255 लीटर महुआ शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
दो बाइकों पर लदी 255 लीटर महुआ शराब जब्त

एक विधि-निरुद्ध बालक हिरासत में

विज्ञापन

एक विधि-निरुद्ध बालक हिरासत में परमचक गांव में पुलिस की छापेमारी प्रतिनिधि, रजौली. रजौली थाना पुलिस ने परमचक गांव में बुधवार को अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों पर लदी 255 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की. साथ ही एक विधि-निरुद्ध बालक को हिरासत में लिया. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि शराब की खेप को लेकर गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के तहत थाने में पदस्थापित एएसआइ संजय यादव, एएसआइ अमित कुमार वर्मा और एएसआई सत्यदेव प्रसाद ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान शराब व दो मोटरसाइकिलों के साथ एक विधि-निरुद्ध बालक को पकड़ा गया. जब्त शराब और बाइक के अलावा बालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन