नवादा में दो आर्म्स सप्लायरों को किया गिरफ्तार

Published at :31 Dec 2014 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
नवादा में दो आर्म्स सप्लायरों को किया गिरफ्तार

नवादा (सदर) : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अवैध आर्म्स सप्लायरों नारदीगंज थाना क्षेत्र के सहजपुरा के प्रभात कुमार व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया गांव के रणजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. रणजीत फिलहाल नवादा शहर के न्यू एरिया मुहल्ले में रहता है. दोनों से काफी संख्या में हथियार बरामद किये […]

विज्ञापन
नवादा (सदर) : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अवैध आर्म्स सप्लायरों नारदीगंज थाना क्षेत्र के सहजपुरा के प्रभात कुमार व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया गांव के रणजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. रणजीत फिलहाल नवादा शहर के न्यू एरिया मुहल्ले में रहता है.
दोनों से काफी संख्या में हथियार बरामद किये गये हैं. यह जानकारी एसपी डॉ परवेज अख्तर ने मंगलवार को नगर थाने में प्रेसवार्ता के दौरान दी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक नवादा, नालंदा, गया, औरंगाबाद व वाराणसी (यूपी) आदि स्थानों पर बड़े पैमाने पर आर्म्स सप्लाइ करते थे. दोनों नक्सलियों को भी आर्म्स सप्लाइ करते थे. पूछताछ में उन्होंने विगत आठ से 10 वर्षो से आर्म्स की डीलिंग की बात स्वीकारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन