उत्पाद पुलिस ने बोलेरो से 240 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की, एक गिरफ्तार

Published by : JAVED NAJAF Updated At : 18 Jan 2026 5:49 PM

विज्ञापन

NAWADA NEWS.रविवार को उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोविंदपुर चौक पर पीछा कर एक बोलेरो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब ले जा रहे एक धंधेबाज को धर दबोचा. यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के एएसआइ दिलीप कुमार व उनकी टीम ने की.

विज्ञापन

फोटो कैप्शन – जब्त शराब के साथ धंधेबाज प्रतिनिधि, गोविंदपुर रविवार को उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोविंदपुर चौक पर पीछा कर एक बोलेरो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब ले जा रहे एक धंधेबाज को धर दबोचा. यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के एएसआइ दिलीप कुमार व उनकी टीम ने की. पकड़े गये युवक की पहचान थाली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में की गयी है. आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह झारखंड के बासोडीह से शराब लोड कर नवादा की ओर ले जा रहा था. वाहन में कुल 10 कार्टन शराब थी.उत्पाद पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि झारखंड से बिहार की ओर चार पहिया वाहन से शराब की खेप लायी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोविंदपुर चौक पर घेराबंदी की और एक ट्रैक्टर को बीच सड़क पर खड़ा कर संदिग्ध वाहन को रोका. इसी दौरान शराब लदी बोलेरो को पकड़ लिया गया. प्रत्येक कार्टन में 375 एमएल की 24 बोतल आरएस ब्रांड की शराब थी. इस प्रकार कुल 240 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई है. उत्पाद पुलिस ने बोलेरो वाहन को भी जब्त कर अपने साथ नवादा उत्पाद थाने ले गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JAVED NAJAF

लेखक के बारे में

By JAVED NAJAF

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन