समाजसेवी व पूर्व नप अध्यक्ष का निधन

Published at :25 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
समाजसेवी व पूर्व नप अध्यक्ष का निधन

(नगर) नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वयोवृद्ध नेता बच्चू साव के निधन पर नगर पर्षद कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया. चेयरमैन इजहार रब्बानी एवं उपाध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में हुए शोकसभा में बच्चू बाबू के कार्यों को याद किया गया. मुख्य पार्षद इजहार रब्बानी ने कहा कि पहले 10 वर्षों तक […]

विज्ञापन

(नगर) नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वयोवृद्ध नेता बच्चू साव के निधन पर नगर पर्षद कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया. चेयरमैन इजहार रब्बानी एवं उपाध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में हुए शोकसभा में बच्चू बाबू के कार्यों को याद किया गया. मुख्य पार्षद इजहार रब्बानी ने कहा कि पहले 10 वर्षों तक वार्ड पार्षद तथा बाद में उपाध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा किया गया कार्य आज भी अनुकरणीय है. शोकसभा में शामिल सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. जानकारी हो कि पूर्व उपाध्यक्ष बच्चू प्रसाद लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

मंगलवार की सुबह उनका निधन हो गया. उनके बेटे संजय साव भी नगर पर्षद के उपाध्यक्ष एवं मुख्य पार्षद रह चुके हैं. शोकसभा में वार्ड पार्षद मोख्तार खां जसीमउद्दीन, जूही परवीन, सुधीर सिंह, सुरेश सिंह, मौजी राम कार्यालयकर्मी राजेंद्र प्रसाद, विनय कुमार, धनंजय कुमार आदि शामिल थे. बच्चू साव 23 जनवरी, 1978 से 1984 तक वार्ड सदस्य तथा 18 जुलाई, 1992 से 26 सितम्बर, 1995 तक उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किये थे. शोकसभा के बाद नगर पर्षद कार्यालय को बंद कर दिया गया. इधर, राष्ट्रीय प्रगति पार्टी द्वारा पूर्व उपाध्यक्ष बच्चू साव के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में दो मिनट का मौन रख कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. पार्टी के सदस्यों ने कहा कि उनकी प्रेरणा से ही राष्ट्रीय प्रगति पार्टी का निर्माण संभव हो पाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन