नीतीश ने दिया धोखा : गिरिराज

नवादा : राज्य के 11 करोड़ जनता के साथ नीतीश कुमार ने विश्वासघात किया है. वह अभी अहंकार में डूबे हुए हैं. महत्वाकांक्षा के कारण ही उन्होंने गंठबंधन को तोड़ा है. यें बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को परिसदन में संवाददाताओं से कही. उन्होंने कहा कि बिहार बंद […]
नवादा : राज्य के 11 करोड़ जनता के साथ नीतीश कुमार ने विश्वासघात किया है. वह अभी अहंकार में डूबे हुए हैं. महत्वाकांक्षा के कारण ही उन्होंने गंठबंधन को तोड़ा है. यें बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को परिसदन में संवाददाताओं से कही.
उन्होंने कहा कि बिहार बंद को लेकर नवादा आये हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार नहीं बनाया है. उन्हें केवल चुनाव प्रबंधन का अध्यक्ष बनाया गया है. परंतु, नीतीश कुमार दो ही दिन में इतने उतावले क्यों हो गये थे, जबकि राष्ट्रीय कमेटी का कहना था कि दिसंबर तक इंतजार करेंगे. लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ.
नीतीश का दोहरा चरित्र अब लोगों के सामने आ गया है, जिस पर जरूर ध्यान दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि 2011 में जो वोट मिला व 2014 में जो वोट मिलेंगे उसका सर्वेक्षण किया गया है. इसमें 18 से 25 वर्ष व 25 से 45 वर्ष तक के सभी लोग नरेंद्र मोदी को ही चाहते हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्त कहलाने वाले नीतीश आज भ्रष्ट राजनीतिक पार्टी कांग्रेस की गोद में जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि 1996 में भाजपा के साथ पहला गंठबंधन हुआ था. नीतीश पांच विधायकों के साथ आये थे. भाजपा के राजद के जंगल राज से मुक्ति दिलाने के लिए गंठबंधन किया था. अब सच्चई सामने आ गयी है. जनता ही इस विश्वासघात का जवाब देगी. उन्होंने बिहार बंद को सफल बनाने में सहयोग करने के आम लोगों व व्यवसायियों को धन्यवाद दिया.
उन्होंने कहा कि बंद के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय के पास नरेंद्र मोदी का पोस्टर फाड़ कर नारेबाजी करना व झगड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण है. नीतीश के कार्यकर्ताओं ने जंगलराज की याद ताजा करा दी. मौके पर हिसुआ विधायक अनिल सिंह, रजौली विधायक कन्हैया कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, नवीन केसरी, प्रो विजय कुमार, विजय पांडेय, रामानुज कुमार, सर्वजीत शांडिल्य, नंद किशोर चौरसिया सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




