ट्रकों की भिड़ंत में चालक व खलासी की मौत

नवादा : राष्ट्रीय राज मार्ग 31 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़ धोबा गांव के पास दो ट्रकों की टक्कर में चालक व खलासी की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार, झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र स्थित पूर्णा नगर छेसनी निवासी ट्रक चालक मुन्ना साव व खलासी प्रकाश यादव की मौत घटना स्थल […]
नवादा : राष्ट्रीय राज मार्ग 31 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोड़ धोबा गांव के पास दो ट्रकों की टक्कर में चालक व खलासी की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार, झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र स्थित पूर्णा नगर छेसनी निवासी ट्रक चालक मुन्ना साव व खलासी प्रकाश यादव की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.
ट्रक पर गिट्टी लाद कर पटना ले जाया जा रहा था. तभी सामने से आ रही ट्रक से टकरा गयी. उस पर दाल लदा था. इस ट्रक का चालक व खलासी फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया व शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




