सीमेंट व्यवसायी से 4.10 लाख रुपये की लूट

Published at :22 Oct 2014 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
सीमेंट व्यवसायी से 4.10 लाख रुपये की लूट

नवादा : बिहार के नवादा जिले के वारसलिगंज थाना अंतर्गत चिरैया गांव के समीप मंगलवार को अपराधियों ने एक सीमेंट व्यवसायी से 4.10 लाख रुपये लूट लिये. वारसलिगंज थाना अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच अपराधियों ने सीमेंट व्यवसायी दीपक कुमार के वैन रुकवाई और उसका शीशा तोड़ दिया. उन्होंने उनसे […]

विज्ञापन

नवादा : बिहार के नवादा जिले के वारसलिगंज थाना अंतर्गत चिरैया गांव के समीप मंगलवार को अपराधियों ने एक सीमेंट व्यवसायी से 4.10 लाख रुपये लूट लिये. वारसलिगंज थाना अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच अपराधियों ने सीमेंट व्यवसायी दीपक कुमार के वैन रुकवाई और उसका शीशा तोड़ दिया. उन्होंने उनसे से 4.10 लाख रुपये से भरा बैग छीना और भाग गये.

राजकुमार ने बताया कि दीपक कुमार बरबिघा से बकाया राशि वसूलकर वारसलिगंज लौट रहे थे. दीपक ने वारसलिगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन