मेसकौर सीएचसी 161 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन
मेसकौर सीएचसी 161  गर्भवती महिलाओं की हुई  जांच

NAWADA NEWS.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेसकौर में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी और उन्हें सुरक्षित गर्भावस्था के बारे में जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेसकौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेसकौर में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी और उन्हें सुरक्षित गर्भावस्था के बारे में जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में विशेष रूप से पांच हाइ रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष देखभाल दी गयी. महिलाओं को स्वस्थ आहार के महत्व के बारे में भी बताया गया. सीएचसी प्रभारी डॉ सुबीर कुमार की अगुवाई में मंगलवार को सीएचसी मेसकौर में करीब 161 गर्भवती महिलाओं को जांच कर उचित परामर्श दिया गया. चिकित्सा प्रभारी डॉ सुबीर कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उदेश्य से प्रत्येक महीने के नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जाता है. इस दौरान एएनएम व आशा द्वारा परिवार नियोजन के तरीकों से महिलाओं को अवगत कराया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि प्रसव के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन