नवादा में स्वर्ण व्यवसायी समेत दो का अपहरण

नवादा (सदर) : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओढ़नपुर-भदोखरा पथ से बुधवार की देर शाम अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी धनंजय वर्मा और रजौली व काशीचक के प्रखंड मध्याह्न् भोजन प्रभारी अमरजीत कुमार का अपहरण कर लिया. दोनों ही भदोखर गांव के रहनेवाले हैं. स्वर्ण व्यवसायी के भाई अजय वर्मा ने मुफस्सिल थाने में चार […]
नवादा (सदर) : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओढ़नपुर-भदोखरा पथ से बुधवार की देर शाम अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी धनंजय वर्मा और रजौली व काशीचक के प्रखंड मध्याह्न् भोजन प्रभारी अमरजीत कुमार का अपहरण कर लिया. दोनों ही भदोखर गांव के रहनेवाले हैं.
स्वर्ण व्यवसायी के भाई अजय वर्मा ने मुफस्सिल थाने में चार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, स्वर्ण व्यवसायी धनंजय वर्मा बाइक से नवादा से अपने गांव भदोखरा जा रहे थे. उधर, नवादा से प्रखंड मध्याह्न् भोजन प्रभारी अमरजीत कुमार बस से ओढ़नपुर उतरे.
उन्होंने दो ग्रामीणों के साथ पान खाया. इसके बाद तीनों कुछ दूर तक साथ गये. इस दौरान पीछे से स्वर्ण व्यवसायी धनंजय वर्मा आ पहुंचे और अमरजीत को अपनी बाइक पर बैठा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




